जयपुर। नए साल ने दस्तक दे है। इस बार छ़ुट्टी के दिन से शुरू हुआ नया साल...। उसके बाद सोमवार और अब दस्तक देगा मंगलवार। कलयुग के देवता बजरंगबली मंगलवार के देवता हैं और शनिवार को भी उनका एकाधिकार है। कुंडली में सारे ग्रह खराब है, लेकिन एक मंगल उच्च का है, तो आपको जिंदगी में बड़ा आदमी या बड़ा अधिकारी बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि हम इसके विपरीत बात करें कि कुंडली में मंगल अच्छा नहीं है। दुर्बल है, कमजोर है, दुश्मन के घर में बैठा है...तो इसका जीवन में बहुत बुरा असर होता है। लेकिन कुंडली में मंगल चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो, उसे बलवान बनाने का एक बहुत सहज उपाय है। जी हां, हनुमानजी के चित्र का महत्व ध्यान में रखते हुए वास्तु में कई नियम बताए गए हैं।