30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2023 Live Streaming: साल में एक बार होने वाली आरती में शामिल होने का मौका, यहां देखें मथुरा की जन्माष्टमी का लाइव प्रसारण

Krishna Janmashtami Mathura Vrindavan LIVE : मथुरा वृंदावन की जन्माष्टमी कार्यक्रम दुनिया भर में मशहूर है। इसका गवाह बनने के लिए देश दुनिया के कोने कोने से सैलानी आते हैं। लेकिन ऐसे लोग जो किसी वजह से यहां नहीं पहुंच पा रहे और वो इस कार्यक्रम में शरीक भी होना चाहते हैं, ऐसे लोग नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं भव्य पूजा की लाइव स्ट्रीमिंग (Mathura Vrindavan Krishna Janmashtami LIVE Streaming) ...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 06, 2023

banke_bihari_mandir_live.jpg

जन्माष्टमी 2023

श्री द्वारकाधीश मंदिर
श्री द्वारकाधीश मंदिर जन्माष्टमी उत्सव के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मथुरा के सबसे पुराने और सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक इस मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भगवान द्वारिकानाथ (कृष्ण का एक रूप) को दूध, फूल और तुलसी के पत्ते चढ़ाने की रस्म पूरी की जाती है, जो रंगीन कपड़ों और पारंपरिक आभूषणों से सुसज्जित किए जाते हैं। आज 6 सितंबर 2023 को इस कार्यक्रम का भक्त रात 11:25 बजे से डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वे इसे दूरदर्शन यूट्यूब चैनल पर जाकर ऑनलाइन भी देख सकते हैं।


यहां देखें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मथुरा और द्वारका से लाइव प्रसारण

इस्कॉन मंदिर
श्रीकृष्ण जन्मास्टमी पर कार्यक्रम मथुरा के इस्कॉन मंदिर में आयोजित होंगे। इसके तहत यहां आरती और कथा का वाचन आदि होना है, जो लोग इस्कॉन मंदिर की पूजा में शामिल होना चाहिते हैं यहां दिए हुए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


यहां देखें- मथुरा के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आरती और कथा का कार्यक्रम

ये भी पढ़ेंः Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर इन मंत्रों के जाप से मिलेगी सुख समृद्धि, जानिए संपूर्ण पूजा विधि और शुभ योग

साल में एक बार होने वाली आरती का बनिए गवाह
हर साल जन्‍माष्‍टमी पर मथुरा वृंदावन के मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाता है, कई तरह के खास आयोजन होते हैं। इस साल मथुरा-वृंदावन में जन्‍माष्‍टमी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी के लिए पीले और केसरिया रंग की खास पोशाक तैयार की गई है, जिसमें जरी जरदोजी का काम किया गया है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं ठाकुर बांकेबिहारी के लिए चांदी का नया स्नान पात्र बनवाया गया है, जिसमें ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और चांदी का छत्र भी लगाया जाएगा। यह स्नान पात्र और छत्र 11 किलो चांदी का बना है।


वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक बार होने वाली श्रीकृष्‍ण की मंगला आरती में शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। यहां श्रीकृष्ण के जन्म के बाद रात को 1 बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है। हालांकि कई बार ग्रह व नक्षत्र देखकर समय में बदलाव भी किया जाता है। इसका लाइव प्रसारण करने की भी योजना बनी है।


चंद्रयान की थीम पर सज रहा श्रीकृष्ण जन्मभूमि
वहीं श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि को चंद्रयान-3 की थीम पर सजाया गया है। इस साल 7 सितंबर बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद भगवान श्री कृष्ण को सोमनाथ फूल बंगले में विराजमान कराया जाएगा। इस फूल बंगले का नाम इसरो चीफ एस सोमनाथ के नाम पर रखा गया है। वहीं भगवान की पोशाक का नाम नाम प्रज्ञान-प्रभास रखा गया है। इसके अलावा भागवत भवन के द्वार पर चंद्रमा और प्रज्ञान का कटआउट लगाया जाएगा।


इसके अलावा इन मंदिरों का भी कर सकते हैं लाइव दर्शन
1. भुज धाम लाइव दर्शन
2. इस वेबसाइट पर कर सकते हैं देश भर के तमाम मंदिरों में देवी देवताओं का लाइव दर्शन