9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 अक्षर के नाम वाली लड़कियां लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा, मां लक्ष्मी की इन पर रहती है विशेष कृपा

इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां काफी मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, jyotish shastra, lucky names, lucky girls names, lucky hindu names, नाम ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र,

इन 4 अक्षर के नाम वाली लड़कियां लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा, मां लक्ष्मी की इन पर रहती है विशेष कृपा

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहते हैं नाम का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में जो लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं और दूसरे लोगों की काफी मदद भी करती हैं।

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। करियर में ये खूब नाम और पैसा कमाती हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। कार्यक्षेत्र में इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहता है। ये बॉस की पसंदीदा होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, धैर्यवान, ईमानदार और बुद्धिमान होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये मेहनत करके लाइफ में अलग मुकाम हासिल कर लेती हैं। इनके अंदर पैसा कमाने का जबरदस्त जुनून होता है। इनके पास धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी होती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर लाइफ में अच्छा धन बनाने में कामयाब रहती हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनके अंदर पैसा जोड़ने के भी अच्छी आदत होती है। जीवन में चाहे कैसी ही परिस्थितियां क्यों न आ जाए इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो काफी ईमानदार और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनका दिल साफ होता है। इन्हें जो भी काम मिलता है उसमें ये अपना शत प्रतिशत योगदान देती हैं। ये हिम्मती होती हैं। लाइफ में आने वाली चुनौतियों से घबराती नहीं हैं। इन्हें तमाम भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद सौभाग्यशाली होती हैं इन राशियों की लड़कियां, ससुराल वालों की चमका देती हैं किस्मत