6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शेर के समान साहसी, निडर और आत्मविश्वास से भरे होते हैं इस राशि के लोग, चेहरे पर रहती है अलग सी चमक

सूर्य के प्रभाव के कारण इस राशि के जातक निडर, साहसी, आत्मविश्वास से भरपूर और मजबूत होते हैं।

2 min read
Google source verification
Singh Rashi, singh rashi people, leo zodiac people, leo horoscope today, singh rashifal today, singh horoscope today,

शेर के समान साहसी, निडर और आत्मविश्वास से भरे होते हैं इस राशि के लोग, चेहरे पर रहती है अलग सी चमक

Leo Zodiac People Personality: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है और हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। सिंह राशि की बात करें तो इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। खास बात ये है कि सूर्य का सिर्फ इसी राशि पर आधिपत्य है। सूर्य के प्रभाव के कारण इस राशि के जातक निडर, साहसी, आत्मविश्वास से भरपूर और मजबूत होते हैं। दूसरों पर अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इनके शरीर में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये अत्याधिक स्वाभिमानी होते हैं और इनके चेहरे पर गौरवमयी तेज झलकता है।

सिंह राशि के जातक तेजस्वी और पराक्रमी होते हैं। ये एक दम मुंहफट होते हैं। अपनी बातों को साफ-साफ कह देते हैं चाहे फिर वो बात किसी को बुरी ही क्यों न लग जाए। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये जहां रहते हैं एक लीडर की भूमिका में रहते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। ये काफी व्यवहारिक होते हैं। किसी को भी तुरंत ही अपना बना लेते हैं।

ये भरोसेमंद और वफादार होते हैं। अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते। ये मजबूत, विश्वसनीय, विनम्र और शालीन होते हैं। किसी भी पार्टी की जान होते हैं। ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। अपने परिवार और मित्रों का साथ कभी नहीं छोड़ते। कार्यस्थल पर इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। प्रबंधन, शिक्षा और राजनीति जैसे कार्यों में ये पूरी तरह से कामयाब होते हैं। इन्हें हर चीज को अच्छे से मैनेज करना आता है। कार्यस्थल पर इन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

किसी के अधीन रहकर ये काम नहीं कर सकते। इन्हें हर काम अपने हिसाब से करना पसंद होता है। नौकरी में ये उच्च पदों पर आसीन होते हैं। ये बहुत अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इनके प्यार करने का तरीका सबसे अलग होता है।
यह भी पढ़ें: मेष से कन्या: 4 ऐसी राशियां जिसमें जन्मे लोग वो सब कुछ आसानी से प्राप्त कर लेते हैं जो वे चाहते हैं