
Weekly Rashifal- 28 june to 04 July 2021
आपकी जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना Weekly Horoscope between 28 june to 04 July 2021 इस सप्ताह (28 जून से 04 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय तुला राशि से धनु राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी को संयमित रखना होगा, वरना कुछ लोगों से संबंध गड़बड़ाने के आशंक है। वहीं इस समय काफी पूराने लक्ष्य को हासिल करने में मित्रों, शुभचिंतकों की मदद आपके काफी काम आएगी।
इस सप्ताह की शुरुआत में सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही नौकरी में अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। इसके साथ ही इस समय आपको अपने मित्रों से भी सहयोग लेना होगा।
सप्ताह के मध्य में खर्चों में बढ़ौतरी की संभावना है। लेकिन इस समय कुछ जगह से आय होने के चलते खर्चों को बैलेंस कर लिया जा सकता है। वहीं घर-परिवार व कार्यक्षेत्र में आपको छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने का प्रयास करना होगा। वरना समस्या खड़ी हो सकती है। इस समय आपको गुस्से व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
जबकि सप्ताह के अंत में बाजार में फंसा धन अचानक वापस मिल सकता है। इसके अलावा इस समय पूर्व में किए निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान प्रेम संबंधों में आई गलतफहमियों को दूर करने के प्रयास में सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय:शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना करें।
लकी दिन : बृहस्पतिवार व शनिवार
इस सप्ताह आय में भी वृद्धि के साथ ही स्थान परिवर्तन की भी संभावना बनती दिख रही है। नौकरी व व्यवसाय दोनों के लिए समय पहले से अच्छा रहेगा, लेकिन व्यवसाय में पैसे को लेकर अपने दूसरे सहयोगी से तनाव हो सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में तनाव की संभावना है। इस समय परिवार को लेकर जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर आगे बढ़ना होगा ध्यान रहे इस दौरान किसी भी स्थिति में में हताश न हों। इस दौरान आपके आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।
वहीं सप्ताह के मध्य में मन में कुछ अजीब सी हलचल रह सकती है। इस समय न चाहते हुए भी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा धन खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
सप्ताह के अंत का समय नौकरीपेशा लोगों का ठीक रहने की संभावना है। इस समय नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। वहीं इस दौरान बिजनेस साझेदार के साथ पूरा हिसाब साफ करके चलें, नहीं तो बाद में समस्या पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ ही माता पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय:मंगल के मंत्र का जाप करें व हनुमान जी की पूजा करें।
लकी दिन : बुधवार
इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। ध्यान रहे इस दौरान प्रतिस्पर्धा की जगह तालमेल से किए गए कार्यों में निश्चित सफलता मिलेगी। इस पूरे सप्ताह किसी भी कांट्रैक्ट को साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ अवश्य लें। युवा प्रोफेशनलों के लिए समय शुभ रहेगा। इस समय स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
सप्ताह के मध्य में नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस समय मित्रों के सहयोग से कॅरियर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
ध्यान रहे इस समय किसी पार्टनरशिप में व्यवसाय करने से पहले सभी बातों को साफ कर लें, इसके बाद ही आगे बढ़ें। इस दौरान प्रेम संबंधों में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
सप्ताह के अंत में आय वृद्धि के योग बन रहे है। वहीं इस समय खर्चे भी ज्यादा होंगे। इस समय पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जबकि परिजनों द्वारा आपके प्रेम को स्वीकार कर लिए जाने से रिश्ता विवाह में तब्दील हो सकता है।
उपाय:तुलसी जी की हर रोज पूजा करें।
लकी दिन : मंगलवार
Published on:
29 Jun 2021 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
