15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology: सिर्फ इस एक राशि के आराध्य देव हैं भगवान शिव, धन-दौलत के मामले में लकी होते हैं इस राशि के लोग

इस राशि पर चंद्रमा का राज माना जाता है और भगवान शिव इस राशि वालों के आराध्य देव होते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, kark rashi, kark rashi people, kark rashi people personality, cancer zodiac sign people, कर्क राशि के लोग,

सिर्फ इस एक राशि के आराध्य देव हैं भगवान शिव, धन-दौलत के मामले में लकी होते हैं इस राशि के लोग

Kark Rashi People Personality: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। जिस तरह से हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है उसी तरह से राशियों के आराध्य देव भी होते हैं। कहते हैं अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार देवताओं की पूजा करता है तो उसका जीवन सुखों से भर जाता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कर्क राशि के बारे में। इस राशि पर चंद्रमा का राज माना जाता है और भगवान शिव इस राशि वालों के आराध्य देव होते हैं। जानिए कैसे होते हैं कर्क राशि के जातक।

इस राशि के लोगों की स्मरण शक्ति काफी तेज होती है। कार्यक्षेत्र में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। इनका नेचर काफी मिलनसार होता है। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ इनके संबंध काफी अच्छे होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति काफी अच्छी होती है। इनके मित्र काफी होते हैं। ये लोग हर पार्टी की जान होते हैं। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती है। ये हर जगह मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

इस राशि के लोग काफी जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। एक बार जिस चीज की धुन पकड़ लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। वाणी से किसी को भी अपना बना लेते हैं। ये बुद्धि और वाणी के बल पर खूब धन कमाते हैं। पैसा कमाने के साथ-साथ ये पैसा खर्च करने में भी माहिर माने जाते हैं। पैसे की बचत करना इनके लिए सबसे मुश्किल काम होता है। ये अपनी सुख-सुविधाओं पर खूब पैसा खर्च करते हैं लेकिन फिर भी इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।

इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है। इस राशि के लोग जुबान के पक्के होते हैं। अपनी बात से कभी नहीं पलटते। ये समाज में सज्जनता और विन्रमता का प्रदर्शन करते हैं। ये काफी दयावान होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये किसी का भी दुख देखकर तुरंत इमोशनल हो जाते हैं। ये अपने लोगों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने घर-परिवार के लोगों के लिए काफी कुछ करते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर-परिवार में बेडलक ला सकते हैं ये पौधे, अगर गलत दिशा में लगाए तो

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)