
CTET 2026(Image-Freepik)
देशभर में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) जल्द ही CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।
इस वर्ष CTET 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दोनों दिन दो-दो शिफ्ट में संपन्न हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। उम्मीदवारों ने अपनी पात्रता और इच्छित शिक्षण स्तर के अनुसार पेपर I या पेपर II में भाग लिया। पेपर I उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने उत्तरों का सही उत्तरों से मिलान कर सकेंगे। इससे उन्हें संभावित अंक का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी और वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर पाएंगे। साथ ही, यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर संदेह हो, तो उसे चुनौती देने का अवसर भी मिलेगा।
सीबीएसई आंसर की जारी करने के साथ ही ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो भी सक्रिय करेगा। निर्धारित समयावधि के भीतर उम्मीदवार संबंधित प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल समय सीमा के भीतर और तय शुल्क के साथ भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। किसी प्रश्न के उत्तर को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
Published on:
15 Feb 2026 11:54 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
