
इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम, वहां धन-दौलत का लग जाता है अंबार!
अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके परिवार वालों को भी बखूबी मिलता है। कहते हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां जहां भी अपने शुभ कदम रखती हैं वहां खुशहाली आ जाती है।
इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही स्वाभिमानी भी होती हैं। ये लाइफ में कोई भी चीज अपने दम पर हासिल करना चाहती हैं। इन्हें किसी भी चीज के लिए किसी का सपोर्ट लेना अच्छा नहीं लगता। लेकिन ये खुद दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनके अंदर दया की भावना काफी ज्यादा होती है। ये किसी का दुख देख नहीं पाती हैं। समाज कल्याण के लिए इस मूलांक की लड़कियां काफी कुछ करती हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी रहती है। इन्हें करियर लाइफ काफी अच्छी चलती है जिसमें इन्हें भाग्य का खूब साथ मिलता है। ये नौकरी में ऊंचे पद पर कार्यरत होती हैं। बिजनेस में भी ये अच्छी कामयाबी हासिल करने में सफल रहती हैं। ये जहां रहती हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का ये डटकर सामना करती हैं।
ये अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं। अपने पति को खुश रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करती रहती हैं। कहते हैं ये शादी के बाद अपने पति की जिंदगी बदल देती हैं। इनकी वजह से इनके हमसफर को करियर में खूब तरक्की हासिल होती है। कुल मिलाकर ये पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Astrology: पति के दिल पर राज करती हैं इन नाम की लड़कियां, वैवाहिक जीवन होता है खुशहाल
Published on:
28 Apr 2022 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
