
10 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित
2022 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 16 मई दिन सोमवार को लगेगा। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लग रहा है। इसकी दृश्यता भारत में नहीं होगी। चंद्र ग्रहण वाले दिन बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima 2022) भी पड़ रही है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस चंद्र ग्रहण से सबसे ज्यादा किस राशि के लोग प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि: चंद्र ग्रहण इस राशि वालों के लिए भी परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हर काम में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। यात्रा में अड़चने आ सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
वृश्चिक राशि: ग्रहण के समय चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहा होगा। जिस कारण वृश्चिक राशि के ही लोगों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी आपके लिए भारी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस के साथ किसी तरह का वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी जाने का खतरा रहेगा। इसलिए सतर्क रहें।
विशाखा नक्षत्र: जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में हुआ है उनके लिए भी ये चंद्र ग्रहण परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। किसी से धोखा मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इसलिए सतर्क रहें। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2022 Date: वृषभ राशि में वक्री बुध इन राशियों के लिए शुभ, खुलेगी किस्मत
Published on:
06 May 2022 11:25 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
