6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इन 4 राशियों के कष्ट होंगे कम, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार

Chandra Grahan 2022: किसी भी ग्रहण का असर लोगों के जीवन पर करीब 1 महीने तक रहता है। जानिए 16 मई को लगने वाला ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत का ताला खोलने वाला है।

2 min read
Google source verification
chandra grahan, chandra grahan 16 may 2022, chandra grahan time, lunar eclipse 2022, lunar eclipse 2022 effects on zodiac, चंद्र ग्रहण 2022,

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इन 4 राशियों के कष्ट होंगे कम, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार

Lunar Eclipse 2022: 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है। धार्मिक दृष्टि से चंद्र को ग्रहण लगना एक अशुभ घटना है। लेकिन ज्योतिष अनुसार ये जरूरी नहीं कि ग्रहण सभी के लिए बुरा हो। इस दौरान बनने वाली ग्रह नक्षत्रों की स्थितियां कुछ राशि वालों के लिए बुरी होती हैं तो कुछ के लिए अच्छे परिणाम देने वाली साबित होती हैं। किसी भी ग्रहण का असर लोगों के जीवन पर करीब 1 महीने तक रहता है। जानिए 16 मई को लगने वाला ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत का ताला खोलने वाला है।

मंगल की राशि मेष वालों को नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार: ये चंद्र ग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

सूर्य की राशि सिंह वालों को धन लाभ के प्रबल आसार: चंद्र ग्रहण के लगभग 1 महीने बाद तक का समय आपके लिए शुभ दिखाई दे रहा है। आपको विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्र की राशि तुला वालों की चमकेगी किस्मत: चंद्र ग्रहण आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आएगा। करियर में जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

गुरु की राशि धनु वालों को करियर में उन्नति मिलने के आसार: करियर में आपको अच्छी खासी तरक्की मिलने की उम्मीद रहेगी। बॉस आपका खूब साथ देंगे। प्रमोशन मिल सकता है। ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा 2022: इस दिन किए गए ये काम व्यक्ति को बनाते हैं धनवान और अकाल मृत्यू का नहीं रहता भय, ये है मान्यता