29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 नाम की लड़कियों पर मां अन्नपूर्णा की मानी जाती है विशेष कृपा, ससुराल वालों के लिए होती हैं भाग्यशाली

Name Astrology: यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, hindu names, hindu girls names, नाम ज्योतिष,

इन 4 नाम की लड़कियों पर मां अन्नपूर्णा की मानी जाती है विशेष कृपा, ससुराल वालों के लिए होती हैं भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है। किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके व्यक्तित्व और लाइफ के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा रहती है।

D अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दूसरों का भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इन पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। ये मेहनती होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इन पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा मानी जाती है। जिस वजह से ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते।

L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिस लड़की का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान और दिल की साफ होती है। ये अपने ससुराल वालों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती है। ये कुंकिग में माहिर होती हैं। अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।

M अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं। बेस्ट बहू और पत्नी साबित होती हैं। पति की किस्मत चमकाने वाली होती हैं। इन पर मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: बेहद शार्प माइंड के होते हैं इन राशियों के बच्चे, सीखने की होती है अद्भुत क्षमता

T अक्षर के नाम वाली लड़कियां: इस नाम वाली लड़कियां भी किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं। मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा होने के कारण इनके घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं रहते। ये जहां जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)