मेष राशि: इस राशि के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी आंख-कान हमेशा खुला रखते हैं। ये हमेशा कुछ न कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अत्याधिक मेहनती भी होते हैं। मेहनत और तेज बुद्धि के बल पर ये करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों पर बुद्धि के देवता बुध का प्रभाव रहता है। जिस कारण इस राशि के लोग अत्यंत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। ये पढ़ाई-लिखाई में हमेशा आगे रहते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। इनका दिमाग काफी तेज होता है जिस कारण इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के ज्यादा आसार बने रहते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के बच्चे दिमाग के काफी तेज होते हैं। इन्हें कोई भी मूर्ख नहीं बना सकता। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनका तेज दिमाग इन्हें किसी भी काम में सफलता दिला सकता है। ये मेहनत करके अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। इन्हें लाइफ में तमाम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।Samudrik Shastra: बेहद भाग्यशाली लड़कियों के ही शरीर के इन हिस्सों पर होते हैं तिल
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)