-जिस महिला के माथे पर तिल होता है वो आत्मविश्वास से भरपूर होती है। साथ ही ऐसी स्त्री को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। जिस महिला के गले पर तिल होता है वो धैर्यवान होती है। ये महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
-जिन महिलाओं की कमर पर तिल होता है उनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। कमर पर तिल का मतलब है कि ऐसी महिलाएं जीवन में अपार सफलता प्राप्त कर सकती है।
-जिन महिलाओं की भौं के बीच में तिल होता है वो भी अत्यंत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
-जिन महिलाओं की ठुड्डी पर तिल होता है ऐसी महिलाएं अपना जीवन सुख से व्यतीत करती हैं। इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
-जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है उन्हें लाइफ में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ऐसी महिलाएं समाज कल्याण के लिए भी काफी कुछ करती हैं।
-जिन महिलाओं के दाहिने पैर पर तिल होता है वो अत्यंत ही बुद्धिमान होती हैं। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा ग्रहण करती हैं और सफलता पाती हैं।
-जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और इनमें निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।भगवान शिव सावन में इन 4 राशियों का करेंगे कल्याण, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)