
भगवान शिव सावन में इन 4 राशियों का करेंगे कल्याण, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार
Sawan 2022 Start And End Date: 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है और 12 अगस्त को इसकी समाप्ति होगी। इस दौरान शिव भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान शिव की भक्ति और अराधना करता है। इन दिनों भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति इस महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार में विधि विधान शिव शंकर भगवान की पूजा-अर्चना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए ये सावन 2022 किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना शुभ साबित होगा। भगवान शंकर इस पूरे महीने आप पर मेहरबान रहेंगे। आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये महीना काफी अनुकूल साबित होगा। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं।
कर्क राशि: भगवान शिव की कृपा से सावन महीने में आपके सारे काम बनेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। बिजनेस में विस्तार होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि: कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनका ये सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बुध जल्द अपनी स्वराशि मिथुन में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशि वालों का होगा भाग्योदय
वृश्चिक राशि: सावन महीने में आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त आसार हैं। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
20 Jun 2022, 3:56 PM IST
Published on:
20 Jun 2022, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.