
मंगल का मीन में गोचर: वृषभ से वृश्चिक तक इन 3 राशियों का मंगल देव करेंगे कल्याण, धन प्राप्ति के आसार
Mangal Transit 2022: हर ग्रह कुछ-कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलता है। मंगल की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में इस ग्रह की राशि बदलने वाली है। 17 मई को ऊर्जा और शक्ति का कारक ग्रह मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा जहां ये 27 जून तक विराजमान रहेगा। इसके बाद मेष में प्रवेश कर जाएगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों के सपने पूरे होने वाले हैं।
वृषभ राशि: इस राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। खासतौर से ये समय उनके लिए अच्छा है जो इंजीनियरिंग व मेडिकल विषयों का अध्ययन कर रहे हैं। विदेश से जुड़ी कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए भी ये समय विशेष लाभ देने वाला साबित होगा। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर समय आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ है।
मिथुन राशि: यदि आप खुद का व्यापार कर रहे हैं तो ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। इस समय आप अपने व्यापार में वृद्धि और विस्तार करते नजर आएंगे। प्रियजनों का हर काम में साथ मिलेगा। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपकी पकड़ आपके काम में अच्छी होगी। मनपंसद की नौकरी मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये अवधि अनुकूल दिखाई दे रही है। आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में सफल रहेंगे। अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। आप अपनी रुचि के कार्यों को पेशे के रूप में बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 15 मई से चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य का वृषभ में गोचर दिलाएगा शानदार सफलता
Published on:
07 May 2022 02:59 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
