
‘लाल ग्रह’ मंगल ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य
Mangal Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इस ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति शक्तिशाली, निडर, साहसी, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनता है। अगर ये ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 7 अप्रैल को मंगल दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुका है। जहां ये 17 मई तक विराजमान रहेगा। जानिए मंगल के गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो किन पर अशुभ।
मंगल का गोचर इन राशियों के लिए शुभ: मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। खासकर करियर के लिहाज से ये अवधि शानदार रहने वाली है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस दौरान आपके द्वारा किये गए निवेश से आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकेगा। आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत बनाने में सफल होंगे।
इन राशियों के लोगों को रहना होगा सतर्क: कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन वालों के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल में आपकी कोई इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का समर्थन हासिल करने में भी असफल रहेंगे।
मंगल को मजबूत करने के उपाय:
-हनुमान जी की पूजा करें।
-हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
-मंगलवार के दिन किसी से पैसे उधार ना लें और ना दें।
-मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगल से संबंधित वस्तुएं जैसे साबुत मूंग, लाल
मसूर, तांबे के बर्तन, गेहूं आदि का जरुरतमंदों को दान दें।
यह भी पढ़ें: दशकों बाद हो रहा है नौ ग्रहों का अप्रैल में महागोचर, इन राशियों के बदल जाएंगे दिन, धन वर्षा के प्रबल आसार
Updated on:
07 Apr 2022 03:36 pm
Published on:
07 Apr 2022 01:50 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
