
बुध देव 3 दिन बाद मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
Budh Gochar April 2022: बुध ग्रह को संवाद और बुद्धि का कारक माना जाता है। ये ग्रह काफी तेज गोचर करने वाला ग्रह होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो व्यक्ति बौद्धिक रूप से शक्तिशाली होता है और उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी होता है। बुध ग्रह के कारण ही ये दोनों राशियां तार्किक दृष्टिकोण रखती हैं। 8 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा। यहां ये 25 अप्रैल तक विराजमान रहेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ देगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप इस अवधि में कुछ अच्छे निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे। ये गोचर आपके निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा। धन पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि: इस दौरान आपको उत्तम फल मिलने की संभावना है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से ये अवधि आपके लिए शुभ साबित होने वाली है। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि: इस दौरान आपकी सभी बाधाओं का अंत होता नजर आ रहा है। नौकरीपेशा जातकों को तबादले की खबर भी मिल सकती है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। वहीं वो जातक जो व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए भी ये अवधि लाभदायक सौदे अपने हक में करने वाली साबित होगी।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपके आर्थिक जीवन पर इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको आर्थिक मजबूती व अच्छी आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये समय अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: धन-दौलत के मामले में बेहद लकी मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता को बनाती हैं धनवान
Published on:
05 Apr 2022 01:31 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
