5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये होते हैं घर में धन आने का संकेत, क्या आपको भी मिलते हैं ये इशारे

सपने में मिलते हैं ये इशारे...

2 min read
Google source verification
money signals in dreams

money signals in dreams

जीवन की कई घटनाएं हमारे भविष्य का संकेत मानी जाती है। एक ओर जहां घरों में या रास्ते में दिखने वाले पक्षी व जीव हमें उस दिन या जल्द ही हमारे साथ होने वाली भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। इसके अलावा नींद में देखे गए सपने भी हमें कई तरह के इशारे करते हैं।

वहीं स्वप्न शास्त्र में लोगों के द्वारा देखे गए सपनों का मतलब बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। कहा जाता है कि स्वप्न शास्त्र में सपनों के माध्यम से यह बताया जाता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में क्या होने वाला है। इस शास्त्र को ज्योतिषाचार्य भी मानते हैं।

माना जाता है कि स्वप्न शास्त्र भविष्य की संभावनाओं को बताने में भी सक्षम है। परेशानी से लेकर सफलता, दुख से लेकर सुख और दरिद्रता से लेकर धन आगमन तक के बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया जाता है। आइए जानते हैं कि किन सपनों से पता चलता है कि आप पर माता लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं।

ऐसे समझें धन आगमन के संकेत... signals of Money
: सपने में घर में कचरा लेकर आना या कचरा पड़ा हुआ देखना, धन आगमन का संकेत माना जाता है। कहते हैं इस तरह के सपने घर में पैसा खींच कर लेकर आते हैं। ऐसे सपनों को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में कचरे को धन से जोड़कर देखा जाता है।

: इसके अलावा स्वप्न में दूध-दही देखना भी धन प्राप्ति की ओर इशारा करता हुआ माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सपने में दूध दही के भंडार देखते हैं, उसकी तिजोरी धन-धान्य से भर जाती है। ऐसे सपनों को घर-परिवार में अपार धन के आगमन से संबंधित माना जाता है।

: स्वप्न शास्त्र में यह भी माना जाता है कि अगर आप सपने में पानी देखते हैं तो यह आपके जीवन में पैसा आने का संकेत होता है। सपने में पानी देखना सकारात्मक माना जाता है। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति सपने में पानी देखता है। उसकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है।

: इसके साथ ही सपने में गाय का दिखना दैवीय कृपा बरसाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि सपने में गाय देखने से घर में धन बरसता है। गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है, इसलिए इस सपने को दैवीय कृपा के साथ जोड़कर देखा जाता है।

: चावल के भंडार को देखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सपने में चावल देखता है। उसके ऊपर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसती है। चावल देखने से धन हमारी ओर आकर्षित होता है। स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि जो कोई व्यक्ति सपने में चावल देखता है। वह जल्द ही धनवान बन जाता है।