5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 मई को चंद्रमा मेष राशि में करेगा प्रवेश, अगले दो दिन 4 राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चंद्रमा का ये गोचर 26 मई की देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर होगा और 29 मई सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद रहेगा।

2 min read
Google source verification
moon_transit_in_mesh_rashi.jpg

26 मई को चंद्रमा मेष राशि में करेगा प्रवेश, अगले दो दिन 4 राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Chandra Gochar On 26 May 2022: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा किसी भी राशि में सिर्फ ढाई दिन तक ही विराजमान रहता है। सभी ग्रहों में इसकी चाल सबसे तेज मानी जाती है। अपरा एकादशी के दिन चंद्रमा मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। चंद्रमा का ये गोचर 26 मई की देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर होगा और 29 मई सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद रहेगा। जानिए इस दौरान किन राशियों पर रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा।

कर्क राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वो वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

तुला राशि: इस राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। बिजनेस वालों के लिए भी समय शुभ साबित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: चंद्रमा का मेष राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए भी शुभ फलदायी साबित होगा। अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कई अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: 26 मई को बना शुभ 'आयुष्मान योग', मान्यता है इस योग में किया गया काम जीवन भर देता है सुख

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)