6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए मानी जाती हैं शुभ, धन की नहीं होती कभी कमी

Name Astrology: यहां आप जानेंगे किन नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए बेहद लकी साबित होती हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky name astrology, lucky people, jyotish shastra, नाम ज्योतिष, lucky girls astrology,

इन नाम की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए मानी जाती हैं शुभ, धन की नहीं होती कभी कमी

मान्यताओं अनुसार कुछ लड़कियां इतनी भाग्यशाली मानी जाती हैं कि उनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही खुशहाली आ जाती है। कहते हैं ऐसी लड़कियों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष अनुसार ऐसी लड़कियों के बारे में नाम ज्योतिष के आधार पर जाना जा सकता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी राशि के अनुसार रखा जाता है। यही कारण है कि नाम का प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर पड़ता है। यहां आप जानेंगे किन नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए बेहद लकी साबित होती हैं।

B अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों की भी किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके शुभ कदम जिस घर में पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी खुश रखती हैं। इन्हें घर परिवार में काफी सम्मान मिलता है। ये अपने पति और उनके परिवार वालों के लिए काफी लकी मानी जाती हैं।

M अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां घर परिवार के लोगों के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं। इन्हें खूब प्यार और सम्मान मिलता है। ये करियर में भी काफी ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

S अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अच्छी पत्नी और बहू साबित होती हैं। ये तुरंत ही किसी के भी दिल में अपनी जगह बना लेती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये जिद्दी और जुनूनी होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों की लड़कियों से मुकाबला नहीं होता आसान, इनमें जीतने का होता है जबरदस्त जुनून