12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन बर्थ डेट वाली लड़कियां ससुराल पक्ष में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार, होती हैं बहुत भाग्यशाली

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की होती हैं। तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेती हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी काफी लकी होती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ankjyotish, lucky numbers, mulank 9, numerology number 9, मूलांक 9, lucky number,

इन बर्थ डेट वाली लड़कियां ससुराल पक्ष में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार, होती हैं बहुत भाग्यशाली

अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 1 से लेकर 9 तक कुल 9 मूलांक होते हैं। हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो ये ससुराल पक्ष के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है।

इस मूलांक की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की होती हैं। तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेती हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी काफी लकी होती हैं। इनके पास पैसों की कभी दिक्कत नहीं होती। ये मेहनती होती हैं और ऊर्जावन भी। ये अपने को जल्दी से थका हुआ महसूस नहीं करती हैं। ये साहसी, निडर और स्वाभिमानी होती हैं। ये संघर्षशील होती हैं तुरंत हार नहीं मानती हैं। ये अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत करती हैं।

इनका हंसमुख स्वभाव किसी को भी इनके प्रति आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। लड़के इस मूलांक की लड़कियों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये अपने जीवनसाथी से खूब प्यार करने वाली होती हैं। ये अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने पति को करियर में आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट करती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी भरपूर मिलता है।

ये जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थतियों का भी डटकर सामना करती हैं। गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। कई बार ये गुस्से में सारी हदें पार कर देती हैं। ये अपने आगे जल्दी से किसी की नहीं सुनती। इनके मन में जो आता है ये वही करती हैं। ये खुली सोच वाली होती हैं। अधिकतर ये अपना काम करना पसंद करती हैं। क्योंकि इन्हें ये पसंद नहीं आता कि कोई इन पर शासन करें। अगर ये नौकरी भी करती हैं तो बहुत जल्द सभी की बॉस बन जाती हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा, जिनका नाम इनमें से कोई एक होता है