एक अन्य पौराणिक कथा में दैत्यराज बलि को भगवान श्री कृष्ण द्वारा मिले वरदान का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार के समय त्रयोदशी से अमावस्या की अवधि के बीच दैत्यराज बलि के राज्य, धरती, आकाश और पाताल लोक को 2 कदम में नाप दिया था और तीसरा कदम कहां रखें, इसके लिए राजा बलि से पूछा।