6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें नहीं तो जीवन में आ सकती है दरिद्रता

Vastu Tips: यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें मुफ्त में लेने से हमारे जीवन में तमाम परेशानियां बढ़ जाती हैं।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, vastu, vastu shastra, vastu tips for wealth, vastu tips for money, वास्तु शास्त्र, vastu shastra, vastu gyan,

Vastu Tips: कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें नहीं तो जीवन में आ सकती है दरिद्रता

Vastu Shastra: कहते हैं अगर वास्तु दोष जीवन में घर बना ले तो व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर वास्तु दोष लगता कैसे है? वास्तु दोष लगने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि वास्तु दोष घर में मौजूद समान के गलत रख-रखाव से लगता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसकी जानकारी व्यक्ति को न होने के कारण भी वास्तु दोष लगता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें मुफ्त में लेने से हमारे जीवन में तमाम परेशानियां बढ़ जाती हैं।

नमक: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नमक का संबंध शनि देव से माना जाता है। कहते हैं इसे किसी से भी उधार नहीं लेना चाहिए। अगर आप अपने किसी पड़ोसी से भी नमक ले रहे हैं तो उसके बदले कोई अन्य चीज या पैसे अवश्य दें। कहते हैं फ्री में नमक लेने से जीवन में नकारात्मकता आती है। इससे रोग और कर्ज की समस्या बढ़ जाती है।

सुई: किसी से सुई भी मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। घर-परिवार में कलह और क्लेश रहने लगता है। मुफ्त में सुई लेने से व्यक्ति तमाम आर्थिक परेशानियों से भी घिर जाता है।

रूमाल: कभी जरूरत पड़ने पर भी किसी से मुफ्त में रूमाल नहीं लेना चाहिए। अगर आपको किसी कारण रूमाल लेना पड़ रहा है तो उसके बदले कोई अन्य चीज या पैसे जरूर दें। मुफ्त में रूमाल लेने से घर-परिवार के लोगों के बीच संबंध खराब होते हैं।

लोहा और तेल: लोहा और तेल ये दोनों ही चीजें शनि देव से जोड़कर देखी जाती हैं। अगर आप किसी से फ्री में लोहे या तेल लेते हैं तो ऐसी मान्यता है कि आपने शनि का दान ले लिया है। ऐसे में आपके जीवन में तमाम कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। विशेष तौर पर शनिवार के दिन लोहा नहीं लेना चाहिए। इसी के साथ सरसों का तेल भी हमेशा अपने पैसों से खरीदकर घर में लाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: शनि जल्द कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, धनु, मकर या कुंभ? किस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति!