
इन बर्थ डेट वाले लोग राजा की तरह जीते हैं अपनी जिंदगी, खूब होती है जमीन जायदाद
Numerology: कुल 9 मूलांक होते हैं। हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित मूलांक के लोगों पर पड़ता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 6 के बारे में जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, रोमांस, काम-वासना, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव के कारण ही मूलांक 6 वाले धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में प्राप्त होती है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है।
होते हैं काफी आकर्षक: शुक्र ग्रह इस मूलांक के लोगों को आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करता है। इन लोगों को हमेशा बन-ठनकर रहना पसंद आता है। इनका स्टाइल सबसे अलग होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। इस मूलांक के लोग खुद भी खूबसूरती की तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। इनके लाइफ में कई लव रिलेशन बनने के आसार रहते हैं। क्योंकि ये तुरंत ही लव रिलेशन में पड़ जाते हैं और फिर बाद में पछताते हैं।
धन-धान्य के मामले में होती हैं लकी: इस मूलांक के लोग धन-धान्य के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में काफी खूब पैसा कमाते हैं और खुलकर खर्च भी करते हैं। लेकिन फिर भी इनके पास पैसों की कमी नहीं होती। इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में मिलती है। ये लोग लाइफ में जो चाहे वो हासिल कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ जाते हैं। ये अपनी रुचि के कार्यों में खूब पैसा कमा सकते हैं।
ये होती है खूबी: इस मूलांक के लोग खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। हार नहीं मानतें। अगर ये अपने मार्ग से भटके नहीं तो ये लाइफ में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। इनका बुढ़ापा जल्दी नहीं दिखता। ये काफी विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं। ये जोखिम वाले काम करने में माहिर होते हैं।
ये होती है कमी: ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। जिसके चलते इन्हें कई बार धोखा मिलने के भी आसार रहते हैं। ये निर्णय काफी जल्दबाजी में लेते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। ये कई बार गुस्से में अपना नुकसान कर बैठते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। ऐसा करके इन्हें कोई भी अपने वश में कर सकता है। चापलूस लोगों से इन्हें हमेशा खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें: अपने पिता के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां, घर-परिवार में लाती हैं संपन्नता
Published on:
15 Feb 2022 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
