18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊंची किस्मत लेकर जन्मे होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इन्हें हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोगों को किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें सफलता प्राप्त होती है। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyotish, number astrology, number 5, mulank 5, numerology number 5, ank jyotish shastra,

ऊंची किस्मत लेकर जन्मे होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इन्हें हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Numerology: जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। इस मूलांक के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। कभी हार नहीं मानते। ये आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं। इनकी किस्मत काफी ऊंची होती है। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

मूलांक 5 वाले लोगों को किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें सफलता प्राप्त होती है। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। ये अच्छे निवेशक भी माने जाते हैं। इन्हें कोई भी पागल नहीं बना सकता क्योंकि इनका दिमाग काफी तेज होता है। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना बहुत पसंद होता है। इन्हें गुप्त विद्याओं का ज्ञान होता है।

इनसें तर्क-वितर्क में कोई जीत नहीं सकता। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है। ये अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा पैसा कमाते हैं। इन्हें दूसरों के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता।

मूलांक 5 वालों का मनी मैनेजमेंट इतना बेहतरीन होता है कि शायद ही इन्हें कभी पैसों का नुकसान उठाना पड़े। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करते हैं। धन का संचय करने में भी ये माहिर होते हैं। ये अच्छे टीम मेंबर साबित होते हैं। इनके काम की हर जगह सराहना होती है। ये हर जगह आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें: सर्वगुण संपन्न होती हैं इन नाम की लड़कियां, पति के जीवन में लाती हैं खुशियों की बहार