1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि की विशेष कृपा पाते हैं 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग, जानें इनमें क्या होती है खूबी

मूलांक 8 के अधिकांश लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते देखे जा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
numerology, number 8, mulank 8, radix 8, number 8 people,

शनि की विशेष कृपा पाते हैं 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग, जानें इनमें क्या होती है खूबी

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इस मूलांक के लोग रहस्यमयी होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बारे में कोई नहीं जान सकता। ये लोग अधिक मिलनसार स्वभाव के नहीं होते। जिस वजह से इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते। ये कभी किसी को अपने राज नहीं बताते।

मूलांक 8 के अधिकांश लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते देखे जा सकते हैं। ये बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौह से जुड़ी वस्तुओं या ऑटोमोबाइल से जुड़ा बिजनेस भी करते देखे जा सकते हैं। इनके काम करने का तरीका गोपनीय होता है। ये जल्दी से किसी से अपने मन की बात नहीं बताते हैं। ये खानपान के शौकीन होते हैं। भाग्य का इन्हें कई बार साथ नहीं मिलता है। इन्हें सफलता कड़ी मेहनत के बाद ही मिलने के आसार रहते हैं।

ये जिस लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये लोग प्रचार-प्रसार से दूर रहते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये किसी भी विषय पर गंभीरता से सोचते हैं। ये लोग धीरे-धीरे सफलता पाते हैं। इनके मार्ग में कई रुकावट आती हैं लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। ये एकाकी व एकान्तप्रिय जीवन जीना पसंद करते हैं।

इन्हें शिक्षा के मार्ग में भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इनके अंदर धन संग्रह करने की अच्छी आदत होती है। ये फिजूल में पैसा बिल्कुल भी खर्च नहीं करते। ये काफी धन एकत्रित कर लेते हैं और धनवान बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: बुध कन्या राशि में होंगे वक्री, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

Story Loader