
सूर्य-शुक्र की युति से सावधान रहें इन राशियों के लोग, हो सकता है नुकसान!
Shukra And Surya Yuti August 2022: अगस्त के आखिरी दिन यानी 31 तारीख को सिंह राशि में शुक्र और सूर्य की अनोखी युति होने जा रही है। दरअसल 31 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही सूर्य मौजूद रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र और सूर्य दोनों ही ग्रहों का शुभ माना जाता है। लेकिन इनकी युति अशुभ मानी जाती है। ऐसे में ये अवधि ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती। सिंह राशि में ये दोनों ग्रह 17 सितंबर तक साथ रहेंगे। जानिए इन ग्रहों की युति से किन राशियों को नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए ये युति खास नहीं मानी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक थोड़ा भटका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक स्थिति कुछ खराब रह सकती है। ऐसे में आपको इस युति के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।
मीन राशि: ये युति अधिक अनुकूल नहीं रहने वाली है। सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सतर्क रहें। आपको पेट से जुड़ी या आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या आ सकती है। विवाहित जातकों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। आपको नौकरी में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सितंबर महीने में इन 3 राशि वालों पर धन वर्षा होने के प्रबल आसार, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
Published on:
25 Aug 2022 12:01 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
