
इन दो राशियों के स्वामी हैं शनि देव, मेहनती और कर्मठी होते हैं इन राशि के जातक
Shani Zodiac Sign: हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी दो राशियों के जिनके स्वामी ग्रह कर्मफल दाता शनि देव हैं। ये राशियां हैं मकर और कुंभ। अभी इन दोनों ही राशियों पर शनि साढ़े साती चल रही है। इन राशियों के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। ये मेहनत करके किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। जानिए इनके बारे में विस्तृत जानकारी।
मकर राशि के जातक: इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को छिपाने में माहिर होते हैं। जिस कारण कई लोग इन्हें स्वार्थी भी समझ लेते हैं। ये बहुत गंभीर प्राणी होते हैं। जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर होते हैं। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश में व्यस्त रहते हैं। मकर राशि जातक व्यवहारिक होते हैं। ये लोग जिस गतिविधि को चुनते हैं उसमें शीर्ष तक पहुंचते हैं। ये अपने कार्यों को बेहद सावधानी के साथ करते हैं। ये तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और मेहनत का फल इन्हें प्रसिद्धि और पैसों के रूप में मिलता है।
कुंभ राशि के जातक: इस राशि के लोग बेहतर समाज बनाने के प्रयास में लगे रहते हैं। ये शांत और अलग होते हैं। ये अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं। सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता आदि गुण इस राशि में जन्में जातकों का एक मजबूत कौशल होता है। ये लोग दिखने में आकर्षक होते हैं। ये कोई भी काम धैर्य से करते हैं। ये हमेशा प्रगतिशील दृष्टिकोण रखते हैं। ये मिलनसार और समझौतावादी होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर खूब लाभ अर्जित करते हैं।
यह भी पढ़ें: आने वाले 6 महीने शनि देव 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, धन की नहीं होगी कमी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
26 Jun 2022 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
