
इस मूलांक के लोग होते हैं जिद्दी और जुनूनी, ठान लें तो बन सकते हैं करोड़पति
Numerology: अंक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। किसी व्यक्ति के लिए कोई अंक शुभ होता है किसी के लिए अशुभ।अधिकतर लोग तो अपनी बर्थ डेट को ही अपने लिए लकी मानते हैं। अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में जाना जा सकता है। 1 से लेकर 9 तक कुल मूलांक होते हैं और इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हर व्यक्ति का जन्म हुआ होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में जो जिद्दी और जुनूनी होते हैं। अगर ये ठान लें तो करोड़पति तक बन सकते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 4 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों पर राहु का प्रभाव रहता है। मूलांक 4 वाले अगर अपने मार्ग से भटके नहीं तो ये लाइफ में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें गलत संगत से दूर रहने की जरूरत होती है। क्योंकि गलत संगति इन्हें बर्बाद तक कर सकती है। वैसे मूलांक 4 वालों की खासियत की बात करें तो ये काफी चतुर होते हैं। इन्हें हर विषय की अच्छी जानकारी रहती है।
ये मनमौजी होते हैं जो इनके मन में आता है ये वहीं करते हैं। समय के पाबंद होते हैं। अनुशासन में रहना इन्हें काफी पसंद होता है। ये अपने कार्यों से अक्सर लोगों को चकित कर देते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। अपने चारों तरफ खुशियां बिखेरते नजर आते हैं। ये अत्याधिक स्वाभिमानी होते हैं। ये जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं जिसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती।
कहते हैं अगर इस मूलांक के लोग एक बार कुछ ठान लें तो उसे करके ही दम लेते हैं। ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इनकी किस्मत अच्छी होती है। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये दोस्त बेहद सोच समझकर बनाते हैं। इस मूलांक के लोगों के प्रोफेशन की बात करें तो ये अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, उद्योगपति, इंजीनियर, नेता, डिजाइनर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, डॉक्टर, वकील, शराब व्यापारी और लीडर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी हाथ में है ऐसी 'संकट रेखा', जानिए इसे भाग्य रेखा में बदलने के सरल उपाय
Published on:
24 Mar 2022 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
