
इन बर्थ डेट वाले लोगों को चापलूसी करने वालों से होती है सख्त नफरत, शनि इन पर रहते हैं मेहरबान
Numerology: अंकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि अंकों का ग्रहों से गहरा संबंध होता है और ग्रह मनुष्य जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। आज हम बात करेंगे शनि ग्रह के अंक 8 के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 8, 17 और 26 होती है उनका बर्थ मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि ग्रह की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने काम से काम रखते हैं। ये न तो किसी की चापलूसी करते हैं और न ही इन्हें चापलूसी करने वाले लोग पसंद आते हैं।
मूलांक 8 वाले लोगों का स्वभाव अमूमन शांत होता है। इनके मन में कब क्या चल रहा है ये कोई नहीं जान सकता। ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। ये बेहद कम बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो एकदम सटीक बोलते हैं। ये मेहनती, बुद्धिमान, कर्मशील और ईमानदार होते हैं। जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करके मानते हैं। किसी भी परिस्थिति में ये आसानी से ढल जाते हैं।
इन्हें भाग्य का उतना साथ नहीं मिलता। यही कारण है कि ये कर्म पर ज्यादा भरोसा करते हैं। कड़ी मेहनत करके ये लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं। इन्हें सफलता अमूमन देरी से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो शानदार मिलती है। शनि ग्रह इस मूलांक के लोगों को कर्मशील और मेहनती बनाते हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी ही होती है। इनकी खासियत ये होती है कि ये पैसा बेहद सोच समझकर खर्च करते हैं। इधर-उधर पैसा नहीं उड़ाते हैं। धन का निवेश करना इन्हें काफी अच्छा लगता है। जिस वजह से एक समय बाद इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: शरीर के इन हिस्सों पर तिल का होना भाग्यशाली लड़कियों की है निशानी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
30 Jun 2022 04:38 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
