
demo pic
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 29, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि - सूर्योदय से रात्रि 11.14 मि. तक नंदा संज्ञक एकम तिथि रहेगी पश्चात भद्रा संज्ञक द्वितीया तिथि लगेगी। प्रतिपदा तिथि में अग्निदेव की पूजा करके अमृतरूपी घृत का हवन करे तो उस हवि से समस्त धान्य और अपरिमित धन की प्राप्ति होती है। द्वितीया को ब्रह्मा की पूजा करके ब्रह्मचारी ब्राह्मण को भोजन कराने से मनुष्य सभी विद्याओं में पारंगत हो जाता है।
योग- सूर्योदय से प्रात: 08.03 मि. तक शिव योग रहेगा पश्चात सिद्ध योग लगेगा। शिव योग के स्वामी मित्र देव माने जाते हैं जबकि सिद्ध योग के स्वामी कार्तिकेय माने गए हैं।
विशिष्ट योग- शिव एवं सिद्ध दोनों ही योगों को समस्त कार्य की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इन दोनों योगों में किए गए कार्य के सफल होने की प्रबल संभावना रहती है।
करण- सूर्योदय से प्रात: 10.08 मि. तक किंस्तुघ्न नामक करण रहेगा पश्चात बव नामककरण लगेगा। इसके पश्चात बालव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से दोप. 04.20 मि. तक चर चल शतभिषा नक्षत्र रहेगा पश्चात उग्र क्रूर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। राज्याभिषेक, पद और शपथ ग्रहण, चुनाव प्रचार, राजनीतिक संगोष्ठी आदि कार्य शतभिषा नक्षत्र में निर्विवाद किए जा सकते हैं। मकान, दुकान, मंदिर, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य शतभिषा एवं पूर्वा भाद्रपद दोनों नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नए वाहनों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 06.53 मि. से 08.19 मि. तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 09. 45 मि. से 11.11 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 02.03 मि. से सायं: 06.21 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व - फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ। होलिका प्रतिपदा।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा वायु तत्व की कुंभ राशि में रहेंगे।
पंचक - पंचक जारी रहेंगे।
दिशाशूल - पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल - प्रात: 08.19.48 से 09.45.44 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्च- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (सी, सू, से, सो, द ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक कुंभ राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से कोमल होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 33 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक संघर्षशील व प्रगतिशील होंगे। इनकी दिनचर्या हमेशा अनियमित रहेगी। प्राय: उदार व स्वयं की मेहनत से स्थापित
होने वाले होंगे। कुंभ राशि में जन्मे जातक को हमेशा सरल स्वभावगत रहना चाहिए। इन्हें धनविधा हेतु उद्यमशील रहना चाहिए।
Published on:
24 Feb 2020 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
