
प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च होनेवाले शख्स हैं। वे सुख शांति के बेहद सरल उपाय बताते हैं। उनकी फैन फालोइंग जबर्दस्त है, देश विदेश की अनेक शख्सियतें प्रेमानंद महाराज के सत्संग में जाते रहते हैं। प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी वाइफ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद महाराज के फैन माने जाते हैं।
जीवन में सुख—शांति के लिए प्रेमानंद महाराज ईश्वर की भक्ति पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं। धनसंपत्ति प्राप्त करने के लिए वे एक सहज सरल उपाय बताते हैं जिसे वे महामंत्र भी कहते हैं। प्रेमानंद महाराज दावा करते हैं कि इस उपाय से इतना पैसा आएगा कि तिजोरियां भर जाएंगी, घर में रख नहीं पाओगे। हालांकि इसके लिए निष्ठा और धैर्य का पालन भी करना होगा।
महाराज के मुताबिक कई लोग दिन रात मेहनत करते हैं। इसके बाद भी किस्मत उनका साथ नहीं देती और पर्याप्त धन नहीं कमा पाते। ऐसे लोगों को भगवान का ध्यान करना चाहिए, राधा कृष्ण मंत्र का जाप करना चाहिए।
भगवत नाम जपने से हर समस्या खत्म हो जाती है। धनसंपत्ति की कमी नहीं रहती, पैसा खुद आपके पास आता है।
प्रेमानंद महाराज के मुताबिक इस उपाय से धन की लगातार आवक होती है
हालांकि ये काम एक दो दिनों में, सप्ताह में नहीं होगा। लगातार स्मरण से ईश्वर प्रसन्नत होते हैं और इसके बाद तो मानो खजाना हाथ लग जाता है।भगवान अपने भक्त पर धन की बरसात करा देता है।
प्रेमानंदजी महाराज को वृंदावन वाले महाराज के रूप में भी जाना जाता है। उनका जन्म कानपुर के पास अखरी गांव में हुआ था। उनके दादा भी सन्यासी थे। प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था।
प्रेमानंद महाराज से मिलकर फार्म में लौटे विराट
क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं और उनसे बेहद प्रभावित भी हैं। वे पत्नी और बेटी के साथ उनके दर्शन करने वृंदावन धाम भी गए थे। तब वे आउट आफ फार्म चल रहे थे और लोगों के निशाने पर थे। प्रेमानंद महाराज से मिलकर लौटने के बाद विराट ने लगातार दो सेंचुरी लगा दी थी।
Published on:
17 Jan 2024 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
