
'पापी ग्रह' राहु मेष, सिंह समेत इन राशि वालों को पहुंचाएगा कष्ट, रहें सावधान!
Rahu Transit In April 2022: राहु ग्रह को छाया ग्रह की उपाधि प्राप्त है। जुआ, यात्राएं, त्वचा रोग, कठोर वाणी का कारक राहु ग्रह को ही माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है उन्हें तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। 12 अप्रैल को राहु ने मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर लिया है। शनि ग्रह के बाद राहु ग्रह सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह माना जाता है। राहु तकरीबन डेढ़ साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जानिए राहु के गोचर से किन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें।
मेष राशि: इस गोचर के दौरान आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। आपको इस समय अपनी नौकरी और धन गंवाने का खतरा महसूस होगा। इस दौरान आपकी वाणी कठोर और कटु हो सकती है। जिसकी वजह से आपके किसी करीबी से संबंध बिगड़ सकते हैं। हालांकि राहु का यह गोचर आपके आर्थिक मामलों में भी स्थिरता ला सकता है। इस अवधि में आपका झुकाव कुछ नया करने की तरफ रह सकता है।
सिंह राशि: आपके खर्चों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। आपको सलाह दी जाती है कि बजट के हिसाब से ही चलें नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ आपके संबंध कुछ खराब रह सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में कुछ उथल-पुथल का सामना भी कर सकते हैं।
कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका है। इसलिए वाहन चलाते समय या सड़क पर पैदल चलते समय सावधानी बरतें। पेशेवर जीवन में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक लेन-देन में आपको नुकसान होने की संभावना है।
तुला राशि: आपको ये सलाह दी जाती है कि किसी भी अवैध गतिविधि से दूरी बनाकर रखें अन्यथा आपको भारी भुगतान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस में भागीदारों के बीच कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उनके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको मेहनत का उचित फल कम ही मिलने की संभावना है। इस दौरान धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि: राहु का गोचर पढ़ने वाले बच्चों के लिए उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है।
मीन राशि: इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन में अपनी क्षमता को साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी वाणी में इस दौरान कटुता आ सकती है। शत्रु आप पर हावी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 12 अप्रैल को राहु-केतु बदलेंगे राशि, जानिए आपके ऊपर इस गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव
Updated on:
12 Apr 2022 03:01 pm
Published on:
12 Apr 2022 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
