
वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 3 राशि वालों को करेगा मालामाल, चेक करें अपनी राशि
Shani Gochar July 2022: ज्योतिष अनुसार शनि का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पड़ता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि को सबसे मंद गति का ग्रह माना जाता है। ये किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। शनि की दशा व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा तक बना सकती है। शनि 12 जुलाई को अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर सबसे शानदार साबित हो सकता है। अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विरोधियों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। मेहनत से खूब लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में अच्छी तरक्की कर पायेंगे। इस अवधि में जीवन के कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।
वृषभ राशि: इस दौरान आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्राएं सफल होंगी। विदेश में करियर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध कर्क राशि मे करेंगे प्रवेश, चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
10 Jul 2022 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
