10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी आंखें, माथा, कान और पैर होते हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

जिन महिलाओं की आंखें बड़ी होती हैं उनके अंदर हमेशा परोपकार की भावना होती है। ये भाग्यशाली मानी जाती हैं। जानिए भाग्यशाली लड़कियों की और क्या होती है पहचान?

2 min read
Google source verification
samudrik shastra, lucky girls, lucky girls astrology, lucky wife, samurdik shastra about girls,

सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी आंखें, माथा, कान और पैर होते हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

Lucky Girls According To Samudrik Shastra: महिलाओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहते हैं जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। कुछ महिलाएं इतनी भाग्यशाली होती हैं कि इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है। सामुद्रिक शास्त्र में भाग्यशाली महिलाओं की पहचान के बारे में बताया गया है। जानिए कैसे लक्षण वाली महिलाओं को माना जाता है भाग्यशाली।

बड़ी आंखें: जिन महिलाओं की आंखें बड़ी होती हैं उनके अंदर हमेशा परोपकार की भावना होती है। ये अपने परिवार वालों की काफी केयर करती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जिस घर में इनकी शादी होती है वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

चौड़ा माथा: जिन महिलाओं का माथा चौड़ा होता है वो ऊंचे भाग्य वाली मानी जाती हैं। ये समझदार और बुद्धिमान होती हैं। जीवन में आने वाली हर समस्या का तुरंत ही समाधान कर लेती हैं। इन्हें हर काम में सफलता मिलती है।

लंबे बाल: औरतों के लंबे बाल होना उनके भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है। ऐसी औरतों का जीवन सुखी रहता है। ये ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुले विचारों की होती हैं। इनके अंदर मैनेजमेंट की अच्छी योग्यता होती है।

लंबे कान: जिन महिलाओं के कान अधिक लंबे, ऊपर से चौड़े और नीचे से नुकीले होते हैं वो महिलाएं भी बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं अत्याधिक मेहनती होती हैं और मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं।

लंबे पैर: जिन महिलाओं के पैर लंबे होते हैं वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

लंबी गर्दन: जिन औरतों की गर्दन सामान्य से थोड़ी लंबी होती है उन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये जिस काम में मेहनत करती हैं उसमें इन्हें सफलता मिलती है। ये आत्मनिर्भर होती हैं। इनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, शनि के गोचर से मिलेगी शानदार सफलता