
सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी लड़कियां ससुराल वालों के लिए मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, चिन्हों, तिल, रंग-रूप के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इस शास्त्र में शरीर के अंगों की संरचना के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आज आप यहां जानेंगे कि सामुद्रिक शास्त्र में कैसी महिलाओं को ससुराल पक्ष के लिए भाग्यशाली माना गया है। जानिए इन भाग्यशाली लड़कियों की कैसे करें पहचान?
माथे की चौड़ाई: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियां का माथा तीन अंगुल से चौड़ा, अर्ध चंद्रमा का आकार लिए हुए हो तो ऐसी लड़कियां बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियां घर परिवार के लोगों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये अपने गुणों और कौशल से नाम रौशन करती है। जिस घर में इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां सुख-समृद्धि का सदैव वास रहता है।
त्रिशूल का चिन्ह: जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान बना होता है। वो लड़कियां लकी होती हैं। ऐसी लड़कियों से जिन लड़कों की शादी होती है उनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। बल्कि समाद में उनकी एक अलग पहचान होती है।
आंखों की बनावट: जिन लड़कियों की आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लाल हो, बीच की पुतली काली और सफेद भाग दूध जैसा सफेद हो ऐसी लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए अत्यंत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं।
पैर के अंगूठे की बनावट: जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा गोल और उसके आगे का भाग उठा हुआ हो और उसमें लालिमा हो तो ऐसी लड़कियां भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद लोकप्रिय होते हैं इस राशि के लोग, इनकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की नहीं होती कभी कमी
Published on:
23 Aug 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
