
इन 3 राशियों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, इन पर नहीं पड़ती शनि की क्रूर दृष्टि
Shani Planet: शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म होने पर व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करते हैं तो वहीं बुरे कर्म होने पर सजा देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 3 राशियां के बारे में बताया गया है जिन पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती हैं। कहते हैं इन राशियों के लोगों पर शनि साढ़े साती या शनि दशा का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता जितना की बाकी राशि के लोगों पर पड़ता है। जानिए ये कौन सी तीन लकी राशियां हैं।
तुला राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं लेकिन फिर भी ये शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है। इसके पीछे का कारण ये है कि ये शनि देव इस राशि में उच्च के होते हैं। जिस वजह से इस राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। कहते हैं इस राशि के जातकों पर शनि देव की किसी भी दशा का अधिक बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
मकर राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं जिस वजह से ये राशि भी शनि देव की प्रिय मानी जाती है। शनि के प्रभाव के कारण ही इस राशि के लोग मेहनती, कर्मशील और ईमानदार होते हैं। ये जिस काम को चुनते हैं उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये अपने मार्ग से जरा भी नहीं भटकते और हर हालत में सफलता पाकर ही दम लेते है।
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि ही हैं। कुंभ राशि के जातक गंभीर और सरल स्वभाव के होते हैं। ये अमूमन शांत ही रहते हैं और अपने काम से काम रखते हैं। दूसरे इनके बारे में क्या सोच रहे हैं इन्हें इस बात ये फर्क नहीं पड़ता। ये भाग्य से ज्यादा अपने कर्मों पर भरोसा करते हैं। शनि देव की कृपा से इस राशि के लोग हर काम में सफलता हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें: धनु, मीन समेत इन राशि वालों के लिए पुखराज रत्न शुभ, लेकिन ये 6 राशियां भूलकर भी इसे न करें धारण
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
14 Jul 2022 11:44 am
Published on:
14 Jul 2022 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
