30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनु, मीन समेत इन राशि वालों के लिए पुखराज रत्न शुभ, लेकिन ये 6 राशियां भूलकर भी इसे न करें धारण

Pukhraj Stone: कुछ राशियों के लिए ये वरदान साबित हो सकता है तो कुछ के लिए विनाशकारी। जानिए पुखराज रत्न किन्हें करता है सूट और किन्हें नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 13 Jul 2022, 4:33 PM IST

gemstone, pukhraj gemstone, yellow sapphire, topaz gemstone, pukhraj ke fayde, pukhraj benefits,

धनु, मीन समेत इन राशि वालों के लिए पुखराज रत्न शुभ, लेकिन ये 6 राशियां भूलकर भी इसे न करें धारण

Pukhraj Gemstone: रत्न ज्योतिष में पुखराज रत्न बेहद ही प्रभावशाली रत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने वाला व्यक्ति बुलंदियों तक पहुंच सकता है। क्योंकि ये चमकता रत्न व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करता है और सफलता के मार्ग पर चलने में उसे सक्षम बनाता है। लेकिन इस रत्न का लाभ तभी मिल सकता है जब वो आपको सूट करे। हर रत्न हर किसी को सूट कर जाए ऐसा मुमकिन नहीं। व्यक्ति की कुंडली और राशि से ये पता लगाया जाता है कि उसे वो रत्न सूट करेगा या नहीं। पुखराज रत्न की बात करें तो ये बृहस्पति का रत्न है। कुछ राशियों के लिए ये वरदान साबित हो सकता है तो कुछ के लिए विनाशकारी। जानिए पुखराज रत्न किन्हें करता है सूट और किन्हें नहीं।

किन राशियों के लिए शुभ है पुखराज रत्न? धनु राशि, मीन राशि, मेष राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए पुखराज रत्न शुभ माना जाता है। इन राशियों के जातक यदि सही विधि विधान से और ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह से पुखराज रत्न धारण करते हैं तो इन्हें अपार सफलता मिलने के आसार रहते हैं। जिन जातको की शादी में, व्यापार में, संतान सुख में, विदेश प्रवास में बाधा आ रही हो उनको ये रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।

इन राशियों के लोग पुखराज धारण करने से बचें: वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी पहनना चाहते हैं तो किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

इन रत्नों के साथ न करें धारण: पुखराज कभी भी पन्ना, नीलम, हीरा, गोमेद और लहसुनिया त्नों के साथ नहीं धारण करें। अन्यथा आपको फायदा मिलने की बजाय नुकसान हो सकता है।

पुखराज धारण करने के लाभ: ये रत्न शांति प्रदान करता है। व्यक्ति की एकाग्र शक्ति को बढ़ाता है। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाता है। जीवन में सकारात्मकता लाता है। स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाने का काम करता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर-परिवार में बेडलक ला सकते हैं ये पौधे, अगर गलत दिशा में लगाए तो

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All