5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Transit 2023: इन राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, बदल जाएगा भाग्य

नया साल शनि गोचर 2023 (Shani Gochar 2023) का गवाह बनने वाला है। यह शनि राशि परिवर्तन (Shani Transit 2023) कई राशि के जातकों पर शनि की ऐसी कृपा बरसाएगी कि उनका भाग्य बदल जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Dec 25, 2022

shani_rashi_parivartan.jpg

शनि राशि परिवर्तन 2023

Shani Gochar 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023 (saturn transition 2023) कई राशियों के लोगों के सुनहरे दिन लाने वाला है। कहते हैं कि दंडाधिकारी शनिदेव कर्मों के हिसाब से व्यक्ति को फल देते हैं। उनकी कृपा और शनि गोचर 2023 (shani gochar 2023) लोगों को रंक से राजा बना सकती है तो उनकी टेढ़ी नजर किसी भी शख्स के जीवन में उथलपुथल मचा सकती है।

तीस साल बाद शनि 17 जनवरी को अपनी राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। वैसे तो Shani Transit 2023 सभी राशियों के लिए परिवर्तनकारी है, लेकिन कुंभ राशि के जातकों पर इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं कि कौन सी राशियां हैं जिन पर शनि की कृपा बरसने वाली है।

मेष राशिः शनि के कुंभ राशि में गोचर का फायदा मेष राशि वालों को होने वाला है। अभी मेष राशि में राहु गोचर है, जबकि अगले साल इस राशि में बृहस्पति आ जाएंगे। इसका परिणाम यह होगा कि शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। इसका लाभ मेष राशि वालों को होगा, ऐसे में धन संपत्ति में वृद्धि होगी। इससे नौकरी, करियर, आय और व्यापार में तरक्की होगी।

ये भी पढ़ेंः कोरोना का शनि कनेक्शन, कब आएगा पीक


वृषभ राशिः शनि वृषभ राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। इसका परिणाम यह होगा कि कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिलेगी। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि वृषभ राशि के नवम और दशम भाव के स्वामी भी हैं। इससे आपका भाग्योदय होने की संभावना है। इससे रूके हुए काम पूरे होंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिससे शनि का मेल रहता है। इसका लाभ वृषभ राशि के जातक को मिलेगा।


धनुः शनि गोचर 2023 आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। इसी के साथ 17 जनवरी 2023 को आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। इसके परिणामस्वरूप धनु राशि के जातकों को निवेश में लाभ का योग बनेगा, बचत भी होगी। इसका लाभ आपके जीवन में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ेंः इस दिन चंद्रमा रहेगा शनि के करीब, जानें बृहस्पति के पास कब पहुंचेगा


कुंभः यह राशि शनि की अपनी राशि है। Shani Transit 2023 इसी राशि में होने वाला है। शनि गोचर 2023 कुंभ राशि के लग्न भाव में होगा। इसका तात्पर्य यह है कि यह राशि परिवर्तन आपके स्वभाव के साथ भाग्य तक को बदल देगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी और संपत्ति विवादों का निपटारा हो जाएगा। आपके काम और जीवन में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही साझेदारी का व्यवसाय है तो उसमें लाभ मिलेगा।