
शनि जयंती पर राशि अनुसार दान करने से हर प्रकार के कष्ट होते हैं दूर, जानें क्या है मान्यता
Shani Jayanti Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2022 में शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी। शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी पड़ रहा है। इस कारण इस शुभ संयोग में की गई पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व बताया जा रहा है। तो आइए जानते हैं न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त करने और जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए राशि अनुसार किन चीजों का दान रहेगा फलदायी...
मेष राशि- शनि जयंती के दिन मेष राशि वालों के लिए तेल और काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है।
वृष राशि- शनिदेव की कृपा पाने के लिए वृष राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ करने के साथ ही कंबल का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वालों को शनि जयंती के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि वाले उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए शनि जयंती के दिन ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करने के साथ ही नीलम का दान करना शुभ माना गया है।
कन्या राशि- जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने और सुख-समृद्धि के लिए शनि जयंती के दिन कन्या राशि वाले जातक किसी गरीब को जूते या चप्पल का दान कर सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि वाले लोगों को इस दिन काले कपड़े और तेल का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को इस दिन लोहे की किसी चीज का दान करना चाहिए।
धनु राशि- शनि जयंती पर धनु राशि के जातक शनिदेव का अभिषेक करें तथा पीले कपड़े या हल्दी का दान कर सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए ज्योतिष के अनुसार शनि जयंती के दिन गाय का दान करना फलदायी माना गया है। लेकिन यदि गाय का दान करने में समर्थ ना हों तो चांदी की गाय दान में दे सकते हैं।
कुंभ राशि- इस दिन आपको स्वर्ण की किसी चीज का दान करना चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि के लोग शनि जयंती के शुभ अवसर पर घी, पीले वस्त्र या हल्दी का दान कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।
यह भी पढ़ें: व्यापार में झेलना पड़ रहा है लगातार नुकसान तो लाल किताब के ये उपाय खोल सकते हैं आपकी तरक्की के रास्ते
Updated on:
24 May 2022 11:25 am
Published on:
24 May 2022 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
