11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: शनि का अपनी प्रिय राशि कुंभ में होगा आगमन, 4 राशि वालों पर बरसेगा खूब धन

शनि गोचर (Shani Gochar) ढाई साल बाद होने जा रहा है। शनि के राशि बदलते ही धनु राशि (Dhanu Rashi) वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो वहीं मिथुन और तुला (Mithun And Tula Rashi) वालों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani sade sati 2022, shani rashi parivartan 2022, shani transit 2022,

ज्योतिष: शनि का अपनी प्रिय राशि कुंभ में होगा आगमन, 4 राशि वालों पर बरसेगा खूब धन

Saturn Transit To Aquarius 2022: शनि वर्तमान में अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहे हैं। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। 29 अप्रैल से ये कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही मीन राशि (Meen Rashi) वालों पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शुरू हो जाएगी तो कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)। वहीं मिथुन और तुला जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से। यहां आप जानेंगे शनि के राशि परिवर्तन का किन राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए ये गोचर काफी लाभप्रद साबित होगा। आपको इस दौरान कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। जो लोग प्रशासनिक नौकरी में हैं उनके लिए ये समय अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। जो जातक सिविल सेवक हैं इस दौरान वे अपने कार्य से अपने वरिष्ठों को प्रसन्न कर देंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। जो जातक फ्रेशर हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों के लिए ये अवधि काफी अनुकूल साबित होगी।

वृषभ राशि: ये गोचर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने सहयोगियों के साथ मजबूत हो सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी कार्य में आपको सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि: आपको कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम इस अवधि में प्राप्त होने के आसार रहेंगे। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। कानूनी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। भाग्य का आपकी हर काम में साथ मिलेगा।

कन्या राशि: जो लोग लॉ, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। इस दौरान आपको लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे मौके मिलने की संभावना है। यह अवधि नौकरी वाले जातकों के लिए काफी अनुकूल है। इस दौरान आपको अपने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों का उचित फल मिलेगा। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के लिहाज से यह अवधि आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मेहनती और बुद्धिमान होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इन्हें धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता