
Shani Gochar 2022, Singh Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का सिंह राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
Shani Transit In April 2022: शनि के सिंह राशि के सातवें भाव में गोचर करने के कारण साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलेंगे। कानून से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जानिए शनि का गोचर आपको किस हद तक प्रभावित करने वाला है...
अप्रैल माह के अंत के दौरान शनि सिंह राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर सिंह राशि के उन जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है जो साझेदारी में अपना व्यापार करते हैं। इस गोचर अवधि के दौरान आप अपने व्यापारिक पार्टनर या साझेदार के पुख्ता निर्णयों और अच्छे सुझावों से मुनाफा कमा सकते हैं। यह अवधि सिंह राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल हो सकती है जो अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई माह में शनि वापस सिंह राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, क्योंकि कोई पुरानी बीमारी उभरने की संभावना है, जिससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको कोई चोट लगने की भी आशंका है।
शनि गोचर की यह अवधि सिंह राशि के उन लोगों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है, जो कानून के विद्यार्थी हैं या फिर कानूनी पेशे से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा सिंह राशि के वे लोग जो नौकरी पेशा हैं, उन्हें अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। आपके द्वारा काम में की जाने वाली कड़ी मेहनत आपकी वरिष्ठ भी नकार नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: भूलकर भी इस्तेमाल न करें दूसरों की ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ती है नकारात्मकता
Updated on:
21 Apr 2022 10:38 am
Published on:
21 Apr 2022 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
