3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, घर आएगी धन-दौलत!

जिन लोगों पर शनि की दशा खत्म हो गई हैं उनके लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। यहां आप जानेंगे इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत खुलने के प्रबल आसार हैं।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit 2022, shani gochar, shani gochar 2022, shani transit april 2022, shani in kumbh rashi, shani gochar effects,

शनि ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, घर आएगी धन-दौलत!

शनि का गोचर कई राशि वालों को प्रभावित करेगा। 29 अप्रैल को शनि ने ढाई साल बाद अपनी राशि बदली है। इस दौरान शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। ये गोचर जहां कई राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा तो वहीं कुछ राशियों के कष्ट बढ़ाने का काम करेगा। जिन लोगों पर शनि की दशा खत्म हो गई हैं उनके लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। यहां आप जानेंगे इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत खुलने के प्रबल आसार हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे।नौकरी में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। निवेश से भी अच्छा धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिथुन राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर के साथ मिथुन वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। मेहनता का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। करियर में भी लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशि: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आप शनि ढैय्या से मुक्त हो गए हैं। जिससे आपके रूके हुए काम पूरे होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस समय आपको करियर में शानदार सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस दोनों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धनु राशि: 29 अप्रैल को इस राशि वाले शनि साढ़े साती से मुक्त हो चुके हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रूके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Story Loader