4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े 7 साल बाद इस राशि वाले शनि साढ़े साती से होने जा रहे हैं मुक्त, घर आएगा पैसा ही पैसा

शनि (Shani) ग्रह 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर है। अब 29 अप्रैल 2022 में इस ग्रह का गोचर कुंभ राशि में शुरू होने जा रहा है। शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani transit 2022, shani gochar 2022, शनि, शनि देव, shani rashi parivartan 2022,

साढ़े 7 साल बाद इस राशि वाले शनि साढ़े साती से होने जा रहे हैं मुक्त, घर आएगा पैसा ही पैसा

शनि राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) इस साल होने जा रहा है। पिछले साल शनि ने अपनी राशि नहीं बदली थी। लेकिन इस साल 29 अप्रैल को शनि अपनी राशि बदलेंगे। इस दौरान शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बता दें शनि इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह भी हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे तो कुछ की परेशानियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन मुख्य रूप से ये गोचर धनु राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार लेकर आएगा। जानिए कैसे?


शनि ग्रह 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर है। अब 29 अप्रैल 2022 में इस ग्रह का गोचर कुंभ राशि में शुरू होने जा रहा है। शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। शनि कुंभ राशि में 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। 5 जून को शनि वक्री हो जायेंगे और 12 जुलाई में वक्री अवस्था में अपनी पिछली गोचर राशि मकर में वापस आ जायेंगे।


29 अप्रैल 2022 में धनु जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि की दशा से मुक्ति मिलते ही धनु राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। गुप्त धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। इस अवधि में आपके पास खूब पैसा आएगा साथ ही आप धन की बचत करने में भी सक्षम रहेंगे। जो जातक लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनका ये सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने की भी योजना बन सकती है।

शादी के बनेंगे शुभ योग: धनु राशि के जो जातक एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी सगाई हो सकती है। मनचाहा जीवनसाथी इस दौरान मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि की विवाहित महिलाओं के लिए भी शनि का गोचर शुभ परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा।

मेहनत रंग लाएगी: इस दौरान आपको किसी भी क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उत्तम फल प्राप्त होगा। आकस्मिक लाभ या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस समयावधि में आप अपनी रुचि से संबंधित कोई व्यापार करने की योजना भी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2022 में शनि कब-कब बदलेंगे राशि, किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा, किन्हें मिलेगा लाभ तो किन्हें होगी हानि, जानिए सबकुछ

Story Loader