1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

141 दिनों तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, 4 राशियों पर बरसाएंगे कहर, रहें सावधान!

Shani Retrograde 2022: शनि की इस वक्री चाल का सभी राशि के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से 4 राशि के लोग इस चाल से प्रभावित होंगे।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani vakri 2022, shani retrograde 2022,

141 दिनों तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, 4 राशियों पर बरसाएंगे कहर, रहें सावधान!

Shani Vakri 2022 Date: शनि ने 29 अप्रैल को अपनी राशि बदल ली है। अब 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। 5 जून को ये इसी राशि में वक्री हो जायेंगे और 23 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की इस वक्री चाल का सभी राशि के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से 4 राशि के लोग इस चाल से प्रभावित होंगे। ये वो राशियां हैं जिन पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या चल रही है।

कर्क राशि: इस राशि वालों पर अभी शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए शनि की ये चाल आपके कष्टों का बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। आपको हर काम में सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है। इस दौरान आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हो सकते हैं। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों पर भी शनि ढैय्या चल रही है। शनि की ये चाल आपके कष्ट बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। करियर लाइफ में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। किसी से लड़ाई-झगड़ा होने की भी संभावना दिखाई दे रही है। आपको सतर्क रहने की सलाह है।

मकर राशि: इस राशि पर इस समय शनि साढ़े साती चल रही है। शनि की वक्री चाल के दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर कार्यस्थल पर काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोई आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। धन सोच समझकर ही खर्च करें।

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में व्यक्ति को तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ता है। शनि के वक्री होने की अवधि आपके कष्ट और भी अधिक बढ़ा सकती है। अचानक से धन हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको सतर्क रहने की सलाह है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

मीन राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनि का वक्री होना आपके लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आपको हर काम में सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। यात्रा में नुकसान की संभावना है। अचानक से कोई बनता काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में घाटा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मंगल का मीन में गोचर: वृषभ से वृश्चिक तक इन 3 राशियों का मंगल देव करेंगे कल्याण, धन प्राप्ति के आसार

Story Loader