1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन आजमा सकते हैं ये 5 ज्योतिषीय उपाय!

Shukrawar Jyotish Upay: आज हम आपको शुक्रवार से जुड़े कुछ ऐसे विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

2 min read
Google source verification
friday tips, shukrawar upay, shukrawar upay for money, maa laxmi, shukrawar mantra, mata laxmi mantra, friday tips in hindi,

आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन आजमा सकते हैं ये 5 ज्योतिषीय उपाय!

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का माना जाता है। मान्यता है मनुष्य को धन-दौलत मां लक्ष्मी की कृपा से ही प्राप्त होती है। जिस वजह से इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति माता लक्ष्मी का ध्यान और उनसे जुड़े उपाय करता है उसे जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना कभी नहीं करना पड़ता। यहां आप जानेंगे शुक्रवार के दिन किन विशेष उपायों को करके आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

पहला उपाय: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए एक पीले रंग के कपड़े में पांच कौड़ियां, केसर और एक चांदी के सिक्के को बाँध लें। फिर इस पोटली को घर की तिजोरी या फिर उस स्थान पर रखें जहाँ पर आप पैसे रखते हैं। ऐसी मान्यता है इस उपाय को करने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

दूसरा उपाय: शुक्रवार के दिन शंख से जल भरकर उससे माता लक्ष्मी का जलाभिषेक करें। मान्यता है ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात मिल जाता है।

तीसरा उपाय: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के व्रत रखें और कुंवारी कन्याओं को भोजन कराएं। कन्याओं को दक्षिणा स्वरुप कपड़ें भेंट करें। मान्यता है लगातार चार शुक्रवार ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है।

चौथा उपाय: सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और सफ़ेद रंग के कपड़े धारण करें। इसके बाद विधि विधान लक्ष्मी जी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें। लक्ष्मी जी की पूजा के समय उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

पांचवां उपाय: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता को बताशे, कौड़ी और मखाना चढ़ाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है। इसी के साथ इस दिन एक लोहे के बर्तन में जल भरकर उसमें दूध, चीनी और घी मिलाकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें। मान्यता है ऐसा करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: जिद्दी और जुनूनी होते हैं इस मूलांक के लोग, अगर ठान लें तो बन सकते हैं करोड़पति

Story Loader