3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि में ग्रहों का विशेष संयोग; सरकार को मिलेगी मजबूती, अर्थव्यवस्था पर भी इसका पड़ेगा गहरा प्रभाव

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार स्वतंत्र भारत की कुंडली के दशम भाव में बृहस्पति, सूर्य और बुध की युति होने के कारण देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

2 min read
Google source verification
march 2022, march rashifal, plantes conjunction in Aquarius, kumbh rashi, march rashifal in hindi,

कुंभ राशि में ग्रहों का विशेष संयोग; सरकार को मिलेगी मजबूती, अर्थव्यवस्था पर भी इसका पड़ेगा गहरा प्रभाव

वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के गोचर का हमारे ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रह जब भी राशि बदलते हैं तो हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य पर ही नहीं बल्कि देश और दुनिया पर भी पड़ता है। मार्च महीने में कुंभ राशि में ग्रहों का विशेष संयोग बनने जा रहा है। 6 मार्च को बुध का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका है। शुक्र 31 मार्च को इस राशि में गोचर शुरू कर देगा। वहीं सूर्य देव 15 मार्च तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। गुरु ग्रह पूरे महीने कुंभ राशि में गोचर रहेगा। जानिए ग्रहों में होने वाले बदलाव का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों के विशेष संयोग का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार स्वतंत्र भारत की कुंडली के दशम भाव में बृहस्पति, सूर्य और बुध की युति होने के कारण देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कुछ बड़ी नीतियों पर कार्य होने की भी संभावना बनेगी। इन नीतियों पर सरकार विशेष जोर देगी। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। इन नीतियों का प्रचार-प्रसार भी व्यापक रूप से होगा। किसी विशेष क्षेत्र में आर्थिक पैकेज मिलने की बात भी चल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा खर्च होने के आसार बन रहे हैं। जनता के फायदे की कुछ विशेष योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: कुंभ राशि में सूर्य, गुरु और बुध ग्रह की उपस्थिति से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि मार्च महीने के अंत में शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने के समय कुछ स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं। लेकिन ये समस्याएं ज्यादा गंभीर नहीं होंगी।

राजनीति: ग्रहों के इस विशेष संयोग के प्रभाव से केंद्र सरकार को मजबूती मिल सकती है। इस अवधि में न्यायपालिका द्वारा कुछ जरूरी आदेश पारित किए जा सकते हैं जो राजनीतिक तौर पर काफी प्रभावी साबित होंगे। सरकार द्वारा कुछ बड़े कार्य किए जाएंगे में जिससे जनता सरकार की तरफ आकर्षित होगी। विदेशी पटल पर भारत की साख बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भारत की भूमिका विश्व के अन्य देशों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
यह भी पढ़ें: पति का भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, ये होते हैं गुण