
holika dahan night
हिंदू ज्योतिष में सप्ताह के हर दिन पर किसी न किसी देव का स्वामित्व है, तो वहीं उस दिन का कोई न कोई ग्रह भी विशेष माना जाता है। ऐसे में हर साल आने वाले त्यौहारों का सप्ताह के किसी विशेष दिन से खास संबंध माना जाता है। वहीं इस साल 2022 में गुरुवार,17 मार्च को 01:29 PM के बाद फाल्गुन पूर्णिमा यानि होलिका दहन का दिन है। वहीं इसके अगले दिन यानि शुक्रवार, 18 मार्च को रंगों से खेलने वाली होली यानि धुलेंडी रहेगी।
कुल मिलाकर इन दोनों दिनों में माता लक्ष्मी का विशेष प्रभाव रहेगा। इसका कारण यह है कि वैसे तो होलिका दहन गुरुवार को है, लेकिन ये त्यौहार पूर्णिमा को मनाया जाने वाला है और पूर्णिमा 17 मार्च को दोपहर 01:29 से शुरु होकर 18 मार्च को दोपहर 12:47 तक रहेगी, जबकि धुलेंडी शुक्रवार को ही शुरु होगी। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ऐसे में इन दिनों में धन लक्ष्मी से जुड़े किए जाने वाले धन संपत्ति व सुख समृद्धि के जुड़े उपाय काफी ज्यादा प्रभावी रहेंगे।
पंडित शर्मा के अनुसार होलिका दहन से जुड़े कुछ धन व समृद्धि के उपाय वैसे भी अत्यंत विशेष माने जाते है। ऐसे में इस बार तो माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद इस दिन पर बनता दिख रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि इन्हें करने से आपको आने वाले पूरे साल में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी साथ ही यह उपाय आप घर में भी कर सकते हैं।
जानें क्या क्या कर सकते हैं आप होलिका दहन की रात्रि (कोई भी एक कार्य आपको दे सकता है लाभ):
1. इसके तहत होली की रात पूजा आरंभ को नहाकर और साफ वस्त्र पहनकर ही किया जाना चाहिए। इसके पश्चात देवी महालक्ष्मी सहित इष्ट देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। मंत्र जाप 108 बार या 1008 बार किया जाना चाहिए। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें।
ये है मंत्र:ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
पूजा की सामग्री - महालक्ष्मी को कमल के फूल, चंदन, केसर, पीला वस्त्र, इत्र व मिठाई अर्पित करें। इसके बाद कुश के आसन पर बैठकर कमल गट्टे की माला से मंत्र का जप करें। होली के बाद हर शुक्रवार महालक्ष्मी का विशेष पूजन और इस मंत्र का जप करते रहना चाहिए।
2. होली की रात घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक लगाएं व उसकी पूजा करें और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।
3. यदि आप बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। फिर वापिस घर आ जाएं किंतु ध्यान रहे,वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।
4. घर के मुख्य द्वार पर होली के दिन गुलाल छिड़कने और उस पर दोमुखी दीपक जलाने से धन हानि से बचा जा सकता है। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। वहीं जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दे। यह किया श्रद्धापूर्वक करें, माना जाता है कि ऐसा करने से धन हानि नहीं होगी।
5. इसके अलावा ये भी माना जाता है कि होलिका दहन में घी से भिगोई हुई दो लौंग, कुछ बताशे और एक पान का पत्ता परिवार के प्रत्येक सदस्य द्यारा चढ़ाने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति दें।
6. गरीबी दूर करने के लिए : एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल , 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्रम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें, फिर इसे अपने पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डाल दें। या इस दिन 7 नींबूओं की माला बनाएं और भैरव महाराज को चढ़ाएं। इसके अलावा आप उडद की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं और 7 सफाई कर्मियों को भी बांट सकते हैं।
7. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति कीर प्रार्थना करें... फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चंदन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढ़ा खोदकर दबा दें। माना जाता है कि इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।
8. व्यापार या नौकरी में उन्नति के लिए 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। माना जाता है कि इससे बिजनेस में फायदा भी होता है।
9. होली से शुरु करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
10. होली की रात हनुमान जी की शरण में आकर एक उपाय करें। माना जाता है कि इस एक उपाय से सभी कामों में सफलता के साथ ही पारिवारिक सुख की भी प्राप्ति होती है।
इसके तहत होली की रात स्नान आदि करके पवित्र हो जाने के पश्चात यदि आप चाहें तो किसी हनुमान मंदिर में या अपने घर पर ही हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर पूजा करें।
Must Read-
Published on:
17 Mar 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
