
सूर्य देव की इस राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, राजसी और रौबदार होता है इनका स्वभाव
Singh Rashi People Personality: जिन जातकों की जन्म कुंडली में चंद्रमा सिंह राशि में होता है उनकी राशि सिंह मानी जाती है। इस राशि के जातक राजसी और रौबदार स्वभाव के होते हैं। ये शरीर और दिमाग से मजबूत होते हैं। ये अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन्हें किसी पर निर्भर रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये किसी के भी अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इनके अंदर नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता होती है।
सिंह राशि वालों की पर्सनालिटी दमदार होती है। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। जीवन में उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए उत्सुक रहते हैं। इन्हें अपना सम्मान अतिप्रिय होता है जिसके साथ ये जरा भी समझौता बर्दाश्त नहीं कर पाते। ये कर्मठ और न्यायप्रिय होते हैं। दृढ़ संकल्प वाले होते हैं।
सिंह वालों का गुस्सा काफी तेज होता है। ये शीघ्र ही क्रोधित हो जाते हैं। इन जातकों की राजनीति में काफी रुचि होती है। इन्हें राजसी ठाट-बाट से रहना काफी पसंद होता है। ये धन कमाने में माहिर होते हैं। साथ ही धन का संचय करने में भी सफल रहते हैं। इस राशि के जातक उच्च प्रशासनिक नौकरी, जज, राजनेता, मार्गदर्शक, चिकित्सक, संस्था प्रमुख काम में अधिक सफल होते हैं।
इस राशि के जातकों को तकनीकि दुनिया से काफी लगाव होता है। इन लोगों को अपनी प्रशंसा सुनना काफी पसंद होता है। ये उदार दिल वाले होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये उच्चतम शिखर पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
यह भी पढ़ें: अगस्त के आखिर में सूर्य-शुक्र की होगी शुभ युति, 4 राशियों को धन लाभ के हैं प्रबल आसार
Published on:
25 Aug 2022 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
