2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य-मंगल बैक-टू-बैक बदलेंगे राशि, जानें किन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी

Surya And Mangal Rashi Parivartan May 2022: ज्योतिष अनुसार दो मुख्य ग्रहों का बैक टू बैक बदलाव 3 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Surya Rashi Parivartan 2022, mangal gochar 2022, mangal transit 2022, sun transit 2022,

सूर्य-मंगल बैक-टू-बैक बदलेंगे राशि, जानें किन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी

15 मई से 17 मई तक का समय ज्योतिष नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान दो विशेष ग्रहों का राशि परिवर्तन होने के साथ-साथ चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की घटना भी घटित होगी। 15 मई को ग्रहों के राजा सूर्य देव शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं 17 मई को मंगल राशि बदलेंगे। ज्योतिष अनुसार दो मुख्य ग्रहों का बैक टू बैक बदलाव 3 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। वैवाहिक जातकों को कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल दिख रहा है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। मार्केट में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। एक से अधिक स्त्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। पढ़ाई लिखाई के काम में भी सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि: आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल रहेंगे।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पढ़ाई लिखाई में ज्यादा मन लगेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 16 May 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान किए गए इन उपायों से धन संबंधित दिक्कतें दूर होने की है मान्यता

Story Loader